आज बीजेपी की वसुंधरा सरकार को 6 महीने पूरे हो गए हैं, किसी भी सरकार के
लिए 6 महीने का समय पर्याप्त समय होता है, जिसमें वो जनता से किए अपने वादों को
पूरा करने की दिशा में कोई कारगर कदम उठाकर यह सन्देश दे सके कि हमने जो कहा था
उसे करने की शुरुआत कर दी है ।आज मैं हमारे
प्रदेश की मुखिया वसुंधरा राजे जी से यह जानना चाहता हूँ कि बिजली पानी, चिकित्सा और
महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चीख-चीखकर पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए।
पानी मिलता है.....?
बिजली आती है......?
आपके यहां डॉक्टर है......?
हमारी माँ-बहनें और बेटियां सुरक्षित हैं....?
जैसे सवाल जनता से पूछकर हुंकारे भरवाने वाली साहिबा ने ये सब
कमियां दूर कर दी हैं....?
वोट लेने से पहले कहा था मेरी सरकार बना दो गाँव-गाँव में स्वच्छ
पीने का पानी दूंगी, 24 घंटे बिजली दूंगी,
गाँव-गाँव में डॉक्टर होगा, मेरी माँ, बहन और बेटियां सब
सुरक्षित होंगी, दुष्कर्म नहीं होंगे, गलों से चेनें नहीं खींची जाएँगी, मंहगाई कम कर दूंगी
और सुराज ला दूंगी।
मुझे कोई तो ये बताए 6 महीने में 100 दिन की कार्ययोजना
बनाई, मिशन 25 पूरा किया और समीक्षाओं पे समीक्षाएं कीं लेकिन नतीजा मुझसे ज्यादा
आप सब जानते हैं...
पानी के लिए रोज मटका फोड़ प्रदर्शन हो रहे हैं, भीषण गर्मी में
लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है और
दुष्कर्मों की संख्या ने इस राजस्थान को शर्मसार कर रखा है, क्या अब भी बोलोगे
सुराज आ गया, अच्छे दिन आ गए......???
मेरे प्रदेश की इस जनता ने कितने सपने देखे थे, कितना भरोसा किया
था कि महारानी जी मुख्यमंत्री बनेंगी तो सब कुछ बदल जाएगा, आज इस सरकार ने
युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों सहित पूरे प्रदेशवासियों को धोखा दिया है, अब जनता का ध्यान
भटकाने के लिए बजट पर सुझाव मांगे जा रहे हैं कि जनता से पूछकर बजट बनाउंगी और
प्रदेश का विकास करुँगी। अगले साढ़े चार साल
की कार्ययोजना बन रही है लेकिन अब तक 6 महीने में 6 काम भी नहीं किए जो
गिनाए जा सकें...
क्या कोई पूछेगा इनसे कि 6 महीने में क्या किया.........?????
+(1).png)